देश में एक दिन में 4.2 लाख कोरोना जांच, करीब 49 हजार नए मरीज, 757 मौतें

देश में एक दिन में 4.2 लाख कोरोना जांच, करीब 49 हजार नए मरीज, 757 मौतें

सुमन कुमार

देश में कोरोना का कहर हर रिकार्ड ध्‍वस्‍त करता जा रहा है। शुक्रवार की शाम तक देश में 48916 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि इसका 84 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 11 राज्‍यों में सिमटा हुआ है और उसमें से भी 24 प्रतिशत सिर्फ एक राज्‍य और करीब 37 प्रतिशत दो राज्‍यों में सिमटा है। देश में कोरोना जांच में भी भारी उछाल आया है और देश में पहली बार कोरोना जांच की संख्‍या चार लाख को पार कर गयी है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या चार लाख पचास हजार को पार कर गई है। अभी देश में कुल 456071 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा आठ लाख पचास हजार तक पहुंच गया है। देश में 849431 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 63 प्रतिशत से ऊपर (63.54) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत के करीब (34.11) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 31358 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.35 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर 1336861 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48916 नए मामले सामने आए हैं और 757 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 32223 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। गुरुवार की रात तक 45720 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में शुक्रवार को रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। देश में पहली बार कोरोना जांच की संख्‍या एक दिन में चार लाख को पार कर गयी है। शनिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 4 लाख 20 हजार 898 टेस्‍ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या एक करोड़ 58 लाख 49 हजार 68 पर पहुंच गयी है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

शनिवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 60 लाख 35 हजार 514 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 98 लाख 02 हजार 994 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 44 हजार 409 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 61.13 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.02 प्रतिशत है और भारत में ये औसत ढाई प्रतिशत से नीचे है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 757 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 87 प्रतिशत सिर्फ 7 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 278, कर्नाटक में 108, तमिलनाडु में 88, यूपी में 59, आंध्र प्रदेश में 49, बंगाल में 35 और दिल्‍ली में 32 मौतें हुई हैं। शेष 13 प्रतिशत मौतें देश के 17 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से गुजरात में 26, जम्‍मू कश्‍मीर में 14, मध्‍य प्रदेश में 11, राजस्‍थान, तेलंगाना में 8-8, असम, छत्‍तीसगढ़, ओडिशा में 6-6, पंजाब में 5, हरियाणा, केरल में 4-4, बिहार, झारखंड में 3-3 और मेघालय, नगालैंड, पुडुचेरी, त्रिपुरा में 1-1 मौतें हुई हैं।

 

कहां सबसे अधिक मरीज                                                      

देश में शुक्रवार की रात त‍क 48916 नए मरीज सामने आए हैं और इनका 84 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 11 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक महाराष्‍ट्र में 9615, आंध्र प्रदेश में 8147, तमिलनाडु में 6785, कर्नाटक में 5007, यूपी में 2667, बंगाल में 2215, बिहार में 1946, तेलंगाना में 1640, असम में 1130, गुजरात में 1068 और दिल्‍ली में 1025 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

39990

39935

933

80858

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

85

174

0

259

अरुणाचल प्रदेश

661

392

3

1056

असम

8084

21761

76

29921

बिहार

11363

22343

220

33926

चंडीगढ़ 

275

535

13

823

छत्तीसगढ़

2128

4567

36

6731

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

301

512

2

815

दिल्ली

13681

110931

3777

128389

गोवा

1646

2865

29

4540

गुजरात 

12418

38849

2278

53545

हरियाणा

6420

22953

382

29755

हिमाचल प्रदेश 

798

1145

11

1954

जम्मू एंड कश्मीर 

7269

9217

296

16782

झारखंड

4116

3307

70

7493

कर्नाटक

52799

31347

1724

85870

केरल

9379

7562

54

16995

लद्दाख

209

1035

2

1246

मध्य प्रदेश 

7553

17866

791

26210

महाराष्ट्र 

144018

199967

13132

357117

मणिपुर

655

1491

0

2146

मेघालय

496

87

5

588

मिजोरम

178

183

0

361

नागालैंड

701

537

1

1239

ओडिशा

7372

15201

120

22693

पुडुचेरी

997

1483

35

2515

पंजाब

3838

8096

282

12216

राजस्थान

9029

24547

602

34178

सिक्किम

335

142

0

477

तमिलनाडु

53132

143297

3320

199749

तेलांगना

11677

40334

455

52466

त्रिपुरा

1617

2131

11

3759

उत्तराखंड

1986

3399

60

5445

उत्तर प्रदेश 

21711

37712

1348

60771

वेस्ट बंगाल

19154

33529

1290

53973

भारत में कुल मामले

456071

849432

31358

1336861

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।